शौर्य सिंह की घातक गेंदबाजी से सोनेट क्लब की शानदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l शौर्य सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत सोनेट क्रिकेट क्लब ने श्री फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे चौथे ऑल इंडिया सुनील जैन मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में रोहतक रोड जिमखाना को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
मैन ऑफ द मैच शौर्य सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.2 ओवर में 1 मेडन के साथ मात्र 21 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। आदित्य भंडारी ने भी 2 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बल्लेबाजी में श्रेयांश माही ने 34 रन, रोनित बैरी ने नाबाद 33 रन और रोहित शर्मा ने 30 रनों की अहम पारी खेली, जिसकी बदौलत सोनेट क्लब ने 24.4 ओवर में 155/6 का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहतक रोड जिमखाना की टीम 33 ओवर में 154 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से नैतिक माथुर ने 67 रन, श्रेष्ठ यादव ने 31 रन और व्योम अरोरा ने 25 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शौर्य सिंह को कोच एवं पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सुरजीत वर्मा जी द्वारा प्रदान किया गया।