जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी’ नई दिल्ली का भ्रमण
भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक भारतीय कला के प्रति जागरूक और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था
ग्रेटर नोएडा (संवाददाता)l स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल द्वारा कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 21 अप्रैल 2026 को ‘राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी’, नई दिल्ली में एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक भारतीय कला के प्रति जागरूक करना तथा उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। बच्चों ने वहाँ आधुनिक भारतीय कला को देखा अलग-अलग कलाकारों की पेंटिंग्स और उनकी कहानियों को समझा इससे बच्चों को कला के प्रति रुचि बढी और उन्होंने कला को समझने की नई क्षमता हासिल की। सभी बच्चे बहुत उत्साहित थे और उन्होंने पूरी यात्रा का आनंद लिया।

इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रसिद्ध कलाकारों की कलाकृतियों को देखा और उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को आधुनिक कला की विविध शैलियों, तकनीकों और अभिव्यक्ति के तरीकों को समझने का अवसर मिला। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्रों ने कला के प्रति अपनी रुचि और समझ को और विकसित किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन बनाए रखा और सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अनुभव ने उनकी अवलोकन क्षमता, कल्पनाशक्ति और सौंदर्य बोध को सुदृढ़ किया।
विद्यालय द्वारा इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है। सभी विद्यार्थियों के लिए यह भ्रमण एक यादगार और ज्ञानवर्धक अनुभव रहा।