11वां राजपति क्रिकेट मेमोरियल : रोहतक रोड जिमखाना क्लब की तिलक नगर कोल्ट्स पर 209 रन की बड़ी जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच ध्रुव कौशिक की शानदार 151 रन की पारी और श्रेष्ठ यादव के 114 रन की बेहतरीन पारी की मदद से रोहतक रोड जिमखाना क्लब ने 11वें राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में तिलक नगर कोल्ट्स पर 209 रन से बड़ी जीत हासिल कीl रोहतक रोड जिमखाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 428 रन का विशाल स्कोर खड़ा कियाl उसके लिए ध्रुव कौशिक में 21 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 151 रन की पारी जबकि श्रेष्ठ यादव ने 11 छोकों की मदद से 67 गेंद में 114 रन की पारी खेलीl तिलक नगर कोल्ट्स लिए ऋषभ चरक ने 131 रन देकर चार विकेट जबकि यथार्थ ने 92 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में तिलक नगर कोल्ट्स की टीम 30.2 ओवर में 219 रन बनाकर आउट हो गईl उसके लिए करण जावेरी ने 62 रन, आरव गर्ग ने 41 रन, आदित्य कुमार ने 40 रन बनायेl रोहतक रोड जिमखाना के लिए नैतिक माथुर ने 30 रन देकर चार विकेट जबकि प्रतीक ने 56 रन देकर तीन विकेट लिएl