नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच धनंजय सिंह 98 रन (45 बॉल 7 चौके व 10 छक्के) की शानदार पारी और ईशान 83 रन की पारी की मदद से गोल्डन हाउस क्रिकेट क्लब ने 11वें राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब को रोमांचक मुकाबले में चार रन से पराजित कर दिया गोल्डन हॉक्स क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट पर 344 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कियाl उसके लिए धनंजय सिंह ने 98 रन, ईशान ने 83 रन, आदित्य ने 77 रन व प्रणव पंत ने 60 रन की पारी खेलीl मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब के लिए अरविंद वर्मा ने 57 रन देकर चार विकेट झटके जबकि आशिक पांडे ने 48 रन देकर है दो विकेट लिएl जवाब में मिश्रा स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम अजय सिंह के 101 एक रन की शानदार शतकीय पारी और शुभम के 89 रन की पारी व अरविंद वर्मा के 44 रन के बावजूद टीम 40 ओवर में 5 विकेट पर 340 रन बना कर रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हार का सामना करना पड़ाl गोल्डन हॉक्स के लिए मयंक अवाना ने 60 रन देकर 2 विकेट लिएl