11वां राजपति क्रिकेट मेमोरियल : सोनेट क्रिकेट क्लब की मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब पर 9 विकेट से शानदार जीत 

नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच भव्य के शानदार 134 रन की शतकीय पारी ( 60 गेंद, 18 चौके व 8 छक्के) से सोनेट क्रिकेट क्लब ने 11वें  राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब को 9 विकेट से पराजित कर दिया मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.01 ओवर में 234 रन बनाकर आउट हो गईl उसके लिए नमन ने 58 रन की पारी, शुभम ने 43 रन और आंशिक पांडे ने 38 रन की पारी खेलीl सोनेट क्रिकेट क्लब के लिए शौर्य सिंह 27 रन देकर चार विकेट जबकि रोहित शर्मा ने 37 रन देखकर दो विकेट व माधव ने 41 रन देकर दो विकेट हासिल कियेl जवाब में सोनेट क्रिकेट क्लब की टीम ने 20.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लियाl उसके लिए भव्या ने 134 रन, आदित्य अग्रवाल ने 50 रन और रोहित शर्मा ने 47 रन की पारी खेलीl मिश्रा स्पोर्ट्स के लिए प्रिंस राज ने एक विकेट लियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *