ध्रुव चौहान की घातक गेंदबाजी से गुश क्लब की शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)। दिल्ली 23 के खिलाड़ी ध्रुव चौहान की घातक गेंदबाजी की बदौलत गुश क्लब ने एमसीजी नंबर-1 ग्राउंड में खेले गए डीडीसीए लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रानी बाग क्लब को 125 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुश क्लब की टीम ने 40 ओवर में 258 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम धनगढ़ ने 67 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि आरुष पांडेय ने 50 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानी बाग क्लब की टीम 22 ओवर में 133 रन पर 8 विकेट गंवाकर संघर्ष करती नजर आई। टीम की ओर से याधवंश पाल ने 33 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

गुश क्लब की ओर से ध्रुव चौहान ने बेहद घातक गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी योगदान देते हुए 6 गेंदों में 12 रन बनाए। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *