घनसाली में रक्षाबंधन का भावुक संगम: आशा बहनों ने विधायक Shakti Lal Shah को बांधी चांदी की राखी
सत्यप्रकाश ढौंडियाल
घनसाली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर घनसाली विधानसभा के लोकप्रिय विधायक Shakti Lal Shah द्वारा आशा कार्यकर्ता बहनों, भोजन माताओं और महिला ग्राम प्रधानों के सम्मान में एक विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंची बहनों ने विधायक जी को चांदी की राखी बांधकर उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विधायक जी ने कहा – “उम्मीद से कहीं अधिक संख्या में बहनों का कार्यक्रम में पहुंचना मेरे लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण रहा। यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहनों का जो अपार प्रेम और अपनापन मिला, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।”
उन्होंने सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता संगठन की अध्यक्ष बसन सुषमा, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका जी, प्रधान संगठन की महामंत्री व मंडल अध्यक्ष बालगंगा बहन आरती रतूड़ी जी, मंडल अध्यक्ष बूढ़ाकेदार बहन मिनू राणा जी, हुलानखाल की मंडल अध्यक्ष, भिलंगना मंडल की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, उत्तराखंड सरकार में उद्योग परिषद के सदस्य रामकुमार कठैत जी, प्रधान संगठन अध्यक्ष यशवंत गुसाईं जी, मंच संचालक क्षेत्र पंचायत सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल चौहान जी, विक्रम असवाल जी, उत्तम चंद जी, आशुतोष बिष्ट, विजेंद्र बसनवाल सहित ग्राम प्रधान मेंड कृष्णा देवी, ग्राम प्रधान मरवाड़ी संतोषी देवी, ग्राम प्रधान आगर रगस्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधिका देवी पवार, थाती गंगा बिष्ट, रुकम लाल जी, मंडल अध्यक्ष भिलंगना सौकिन भंडारी जी सहित सैकड़ों बहनें उपस्थित रहीं।