टेलिफंकन क्रिकेट क्लब की टीएनएम क्रिकेट अकादमी पर शानदार जीत से शुरुआत

ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट का शुभारंभ 

 

नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ द मैच हितेश भारद्वाज की शानदार गेंदबाजी ( 26 रन देकर तीन विकेट ), राहुल राय के 3 विकेट और राहुल यादव की 45 रन ( 21 गेंद, 10 चौक्के) क़ी तूफानी पारी की बदौलत टेलीफंकन  क्रिकेट क्लब को चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा (1983 वर्ल्ड कप हीरो) मेमोरियल अंदर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में टीएनएम क्रिकेट अकादमी पर 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कीl टीएनएम क्रिकेट अकादमी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला कियाl उसके लिए शौर्य ने 42 रन और मौलिक चतुर्वेदी ने 41 रन की नाबाद पारी खेलीl इसके बावजूद उनकी टीम 34.3 ओवर में 153 रन पर सिमट गईl टेलीफंकन क्रिकेट क्लब के लिए हितेश भारद्वाज ने तीन विकेट जब कि राहुल राय ने 40 रन देकर तीन विकेट झटकेl जवाब में टेलीफंकन  क्रिकेट क्लब की टीम ने राहुल यादव 45 रन और समर्थ भारद्वाज 32 रन की परियों की बदौलत 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लियाl टीएनएम क्रिकेट अकादमी के लिए पराजित वशिष्ठ ने 23 रन देकर 2 विकेट लिएl

इससे पहले  टूर्नामेंट का उद्घाटन भूतपूर्व रणजी खिलाड़ी विजय बहादुर मिश्रा, मदन शर्मा (शिखर धवन कोच), आनंद मिश्रा (ऑर्गनाइजर), चिराग शर्मा (यशपाल शर्मा के बेटे ), भूपिंदर (ऐसेक्स ddca क्लब ), प्रदीप, नवीन वर्मा, अमन जीत सिंह,(AB राइजिंग क्रिकेट ग्राउंड),  जितेंद्र ( कोच TNM एकेडमी), जिमी ( टेलीफंकन कोच , तमाम स्टाफ), और GS हैरी वीमेन , मेन वेटरेन्स क्रिकेटर अकादमी मौजूद रहेl इस बार टूर्नामेंट में दिल्ली की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *