यशपाल शर्मा मेमोरियल अंडर -19 क्रिकेट में दिल्ली क्रिकेट हब क़ी शानदार जीत 

नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ़ द मैच देव एहलावत (40 रन देकर 3 विकेट) और दीपेश 27 रन देकर (3 विकेट) व आयुष देव 25 रन देकर (2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद समर्थ 63 रन, आरव राणा 53 रन ( नाबाद) और नूर अहमद की 33 रन की पारियों से दिल्ली क्रिकेट हब ने चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में माउंट क्रिकेट क्लब पर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज क़ीl माउंट क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.2 ओवर में मात्र 173 बनाएl उसके लिए आर्यन कुंडु ने 43 रन और आरुष पांडे ने 40 रन की परियां खेलीl जवाब में दिल्ली क्रिकेट हब ने 22.5 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लियाl माउंट क्रिकेट क्लब के लिए आर्यन कुंडू ने 31 रन देकर दो विकेट हासिल कियेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *