अब तक  आमदखोर गुलदार का कोई नही मिला सुराग,शिकारी टीम तैनात

श्रीनगर । जनपद के खिर्सू ब्लाक के ग्राम पंचायत बछेली के तरुली-अमदार में 51 वर्षीय महिला बीना देवी पत्नी स्व. बालमुकंद को मारने वाले गुलदार को वन विभाग ने आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड प्रमुख वन संरक्षक नीना ग्रेवाल ने आदेश जारी करते हुए गुलदार ट्रैकुलाइजर कर पकड़ने और ऐसा संभव नहीं होने पर गोली मारने के आदेश दिए हैं। प्रमुख वन संरक्षक के विभाग के आदेश के बाद विभाग ने प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल के मार्गदर्शन में चार सदस्यीय शिकारी दल भी गांव में तैनात कर दिया है।

शनिवार को गुलदार का कुछ पता नहीं चल पाया। वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरा में भी अभी तक गुलदार नजर नहीं आया है। वहीं वन विभाग ने महिला के शरीर में मिले गुलदाशुुक्रवार देर शाम को गांव के करीब ही गुलदार ने बीना देवी पर हमला कर उन्हें मार दिया था।

शनिवार पूर्वान्ह करीब 11 बजे वन महकमा प्रमुख ने गुलदार को आदमखोर घोषित करने का आदेश जारी करते हुए इसकी प्रति डीएफओ गढ़वाल को भेजी। इस संबंध में डीएफओ महातीम यादव ने बताया कि जॉय हुकिल के मार्गदर्शन में शिकारी बलदेव सिंह, भीम सिंह सहित चार सदस्यीय दल तैनात किया गया है।र के बाल जांच के लिए भेज दिए हैं, जिससे यह पता चल सकेगा कि गुलदार नर था या मादा।

रविवार को भी विभागीय टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में गश्त की जा रही है। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में अलग-अलग स्थाडीएफओ ने बताया कि घटना के बाद से गांव में क्यूआरटी (क्विक रिस्पांश टीम) भी तैनात कर दी गई है। यह टीम पूरे गांव में गश्त कर रही है।

गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो अगल-अलग स्थानों पर पिंजरे भी लगा दिए हैं। जरूरत के हिसाब से अन्य जगहों पर भी पिंजरे लगाए जाएंगे।नों पर छह ट्रैप कैमरा लगाए गए हैं। साथ ही ड्रोन कैमरा से भी तरुली-अमदार सहित आसपास के पांच किमी के दायरे में गुलदार की मानीटरिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *