ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट : पेलिकंस क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ़ द मैच अर्चित भारद्वाज 103 रन के शानदार शतक और अगस्त वत्स के 86 रन की नाबाद पारियों की बदौलत ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में पेलिकंस क्रिकेट क्लब ने सिटी क्रिकेट अकादमी पर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज कीl सिटी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट पर 207 रन बनाएl उसके लिए अनुज नेगी ने शानदार 124 रन की पारी खेली जबकि सात्विक श्रीवास्तव ने 25 रन बनाएl इसके अलावा उसके कोई भी बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाएl पेलिकंस क्रिकेट क्लब के लिए हार्दिक मनोचा ने 22 रन देकर तीन विकेट, यशवर्धन सैनी ने 50 रन देकर तीन विकेट और सक्षम त्यागी ने 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किएl इसके जवाब में पेलिकंस क्रिकेट क्लब ने 30.5 ओवर में बिना विकेट गांवए 208 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लियाl अर्चित भारद्वाज ने अपनी 103 रन की पारी में 110 गेंद का सामना किया और 16 चौक जमाए जबकि अगस्त 86 रन की नाबाद पारी में 76 गेंद का सामना करते हुए 12 चौक के जड़ेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *