यशपाल शर्मा मेमोरियल अंडर -19 क्रिकेट : पायनियर क्रिकेट क्लब की रोमांचक जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ द मैच ध्रुव की शानदार गेंदबाजी (33 रन देखकर तीन विकेट) की मदद से पायनियर क्रिकेट क्लब ने चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हरा दियाl पायनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाएl उसके लिए करण शिरा ने 36 रन, अभी ढांडा ने 31 रन की परियां खेलीl रवि ब्रदर्स के लिए जयंत ने 12 रन देकर तीन विकेट, यश खत्री ने 15 रन देकर 2 विकेट, हर्षित दुबे ने 25 रन देकर दो विकेट और खुशाग्र देशवाल ने 53 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में रवि ब्रदर की टीम 30 ओवर में सात विकेट खोकर 185 रन ही बना सकीl उसके लिए हर्षवर्धन सिंह ने 45 रन, रोहित गहलावत में 35 रन और सूर्यवीर सिंह ने 34 रन की परियां खेलीl पायनियर क्रिकेट क्लब के लिए ध्रुव ने 33 रन देकर तीन विकेट झटकेl