यशपाल शर्मा क्रिकेट मेमोरियल में पायनियर क्रिकेट क्लब की दिल्ली क्रिकेट क्लब पर रोमांचक जीत
नई दिल्ली (संवाददाता )l मैन ऑफ द मैच ध्रुव की शानदार गेंदबाजी 35 रन देकर चार विकेट और करण शिरा के 33 रन देकर तीन विकेट व लव बधवार 32 रन देकर 2 विकेट की अच्छी गेंदबाजी से पायनियर क्रिकेट क्लब ने चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंदर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में में दिल्ली क्रिकेट क्लब को दो विकेट से पराजित कर दियाl दिल्ली क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.3 ओवर में 176 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गईl उसके लिए कृष ने 31 रन जबकि आरव राणा ने 26 रन की पारी खेलीl जवाब में पायनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने 29.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 179 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लियाl उसके लिए अनंत ने 39 रन की पारी, अभी होंडा ने 36 रन की पारी खेलीl वही दिल्ली क्रिकेट क्लब के लिए साइअंश बोरा ने 34 रन देकर 2 विकेट और आयुष देव ने 43 रन देकर 2 विकेट हासिल कियाl