शुभ मालवीय के शानदार शतक से अंडर-14 वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी की आसान जीत
फ्रेंड्स कप अंडर-11 एवं अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026
_बॉर्नविटा क्रिकेट अकादमी अंडर-14 को 8 विकेट से हराया
नई दिल्ली (संवाददाता)l वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी मैदान न्यू दिल्ली मैं आयोजित फ्रेंड्स कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी अंडर-14 और बॉर्नविटा क्रिकेट अकादमी अंडर-14 के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बॉर्नविटा क्रिकेट अकादमी अंडर-14 की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में यश गुप्ता के 63 और सक्षम गोयनका के 28 रनों की मदद से 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए, वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी अंडर-14 की ओर से बिहान, गर्वित और हिमांक ने 1-1 विकेट लिए, 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी अंडर-14 की टीम ने शुभ मालवीय के शानदार शतक 115 रन और विवान गुप्ता के 32 रनो की मदद से 2 विकेट के नुकसान पर 19.5 ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर लिया , इस प्रकार यह मैच वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी अंडर-14 की टीम ने 8 विकेटो से जीता!
मैन ऑफ द मैच वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी अंडर-14 के शुभ मालवीय को उनके शानदार शतक के लिए दिया गयाl