ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट : ऐसेक्स फार्म्स क्रिकेट क्लब 5 विकेट से जीता
नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ द मैच आरव राजपूत की शानदार 91 रन की नाबाद पारी और मयूर व सोहराब अंसारी के 3-3 विकेट की अच्छी गेंदबाजी के दम पर ऐसेक्स फॉर्म्स क्रिकेट क्लब ने चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंड़र-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में टेलीफंकन क्रिकेट क्लब पर 5 विकेट से जीत दर्ज कीl टेलीफंकन क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.2 ओवर में 188 रन पर आउट हो गईl उसके लिए निर्भय डागर ने 85 रन की पारी जबकि प्रीत शर्मा ने 29 रन की पारी खेलीl ऐसेक्स फार्म्स क्रिकेट क्लब के लिए मयूर ने 30 रन देख तीन विकेट, सोहराब अंसारी ने 36 रन देकर तीन विकेट, द्वीप गहलोत ने 30 रन के दो विकेट और आर्यन शर्मा ने 37 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में ऐसेक्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 29.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लियाl उसके लिए आरव राजपूत ने 91 रन की पारी खेलीl जिसमें उसने 9 चौके और दो छक्के लगाए जबकि आर्यन शर्मा ने 35 रन की पारी खेलीl टेलिफंकन क्रिकेट क्लब के लिए विशु त्यागी ने 20 रन देकर 2 विकेट हासिल कियेl