ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट : माउंट क्रिकेट क्लब जीता

नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ द मैच मानस जोशी की शानदार गेंदबाजी 48 रन देकर 6 विकेट और विराट शौकीन 70 रन व आयुष कुंडू 66रन की परियों के दम पर माउंट क्रिकेट क्लब ने चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से पराजित कर दियाl रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 227 रन का स्कोर बनायाl उसके लिए प्रथम जोत सिंह ने 55 रन, हर्षवर्धन सिंह ने 40 रन, हर्षवर्धन भाटी ने 37 रन की पारियां खेलीl माउंट क्रिकेट क्लब के लिए मानस जोशी के अलावा राघव ने 45 रन देकर 2 विकेट निकालेl जवाब में माउंट क्रिकेट क्लब की टीम ने 34.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 230 रन बनाकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया उसके लिए विराट शौकीन ने 70 रन की पारी में पांच चौके और चार छक्के जमाए जबकि आयुष कुंडू ने 8 चौके लगाए रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के लिए हर्षवर्धन भाटी ने 37 रन देखकर तो विकेट हासिल कियेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *