ऑल इंडिया यशपाल शर्मा क्रिकेट मेमोरियल : सोनेट क्रिकेट क्लब की शानदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ़ द मैच आयुष महलावत 13 रन देकर दो विकेट, अक्षत 11 रन देकर 3 विकेट और कियान महाजन 20 रन देकर तीन विकेट की बेहतर गेंदबाजी के बाद आदित्य अग्रवाल 34 रन व महान विश्वास नाबाद 23 रन की परियों से सोनेट क्रिकेट क्लब ने चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी को आसानी से 9 विकेट से पराजित कर दियाl वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी ने की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में मात्र 73 रन पर सिमट गईl उसके लिए आर्यन कपूर ने 16 रन की पारी खेलीl जवाब में सोनेट क्रिकेट क्लब की टीम ने आदित्य अग्रवाल 34 रन व अहान विश्वास 23 रन की पारियों से 5 ओवर में 74 रन बना कर 9 विकेट से मैच जीत लियाl