ऑल इंडिया यशपाल शर्मा क्रिकेट मेमोरियल : टेलीफंकन क्रिकेट क्लब 7 विकेट से जीता
नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ़ द मैच निर्भय डागर के शानदार ऑलराउंड खेल (48 रन और 13 रन देकर चार विकेट) के दम पर टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंदर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में उदयभान क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा दियाl उदयभान क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.5 ओवर में 142 रन पर आउट हो गईl उसके लिए मोनू पाल ने 35 रन की पारी खेलीl टेलीफंकन क्रिकेट क्लब के लिए निर्भय डागर ने 13 रन देख चार विकेट और विशु त्यागी ने 28 रन देकर 2 विकेट लिएl जवाब में टेलीफंकन क्रिकेट क्लब की टीम ने 10.3 ओवर में 3 विकेट पर 143 रन बनाकर मैच जीत लियाl उसके लिए समर्थ भारद्वाज ने 25 गेंद में 61 रन की पारी खेली जबकि निर्भय डागर ने 48 रन नाबाद रहेl उदयभान क्रिकेट क्लब के लिए अमन सैनी ने 36 रन देकर एक विकेट लियाl