DDCA अध्यक्ष पद के चुनाव की बिछने लगी बिसात

अरुण जेटली स्टेडियम में विनोद तिहारा ग्रुप की अहम बैठक

डीडीसीए की सियासत में नई हलचल, अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर

नई दिल्ली (संवाददाता)l डीडीसीए (DDCA) में अध्यक्ष पद के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज अरुण जेटली स्टेडियम में पूर्व सचिव विनोद तिहारा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में डीडीसीए के कई अनुभवी और सम्मानित सदस्य शामिल हुए। प्रमुख रूप से पूर्व सह-सचिव सुनील जैन, पूर्व सह सचिव दिनेश शर्मा (बल्ली), पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय बहादुर मिश्रा, पूर्व स्पोर्ट्स कमेटी मेंबर रमेश सचदेवा ,पूर्व सह-सचिव स्पोर्ट्स अनिल जैन, विनोद कत्याल, अमित तोमर और पूर्व डायरेक्टर पद के प्रत्याशी नवीन जिंदल ,राजन गोयल जी ,सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में डीडीसीए के मौजूदा हालात, अध्यक्ष पद के आगामी चुनाव और भविष्य की रणनीति को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सदस्यों के साथ संवाद और विचार-विमर्श का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा तथा आने वाले दिनों में कई और बैठकें आयोजित की जाएंगी।

अब सवाल यह है कि डीडीसीए अध्यक्ष पद के चुनाव में विनोद तिहारा की यह बैठक क्या नया राजनीतिक समीकरण तैयार करेगी? फिलहाल, डीडीसीए की चुनावी बिसात पर गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *