ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट :  रोहतक रोड जिमखाना की जीत मैं चमके मनन, उदय और रोनित

नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ द मैच मनन माथुर 158 रन (102 बॉल, 20 चौके व सात छक्के) और उदय चावला 135 रन (71 बॉल, 15 चौके व 8 छक्के) के शानदार शतकों के वाद रोनित (38 रन देकर 6 विकेट) की मदद से रोहतक रोड जिमखाना क्लब में चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में तिलक नगर कोल्ट पर 69 रन से शानदार जीत हासिल कीl रोहतक रोड जिमखाना की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में तीन विकेट खोकर 369 रन का विशाल स्कोर खड़ा कियाl तिलक नगर कोल्ट के लिए नीव गंगोतिया ने 16 रन देकर एक विकेट लियाl जवाब में तिलक नगर कोल्ट की टीम 37.1 ओवर में 300 रन बनाकर आउट हो गयीl उसके लिए अभिराज गगन सिंह ने 130 रन की पारी खेलीl जिसमें उन्होंने 80 गेंद का सामना किया है और 15 चौक के व 6 छक्के जाड़ेl वही रघुवीर खेतरपाल ने 55 रन की पारी खेलीl रोहतक रोड जिमखाना क्लब के लिए रोनित भारद्वाज ने  देकर 6 विकेट लिए जबकि आदित्य त्यागी ने 35 रन देकर तीन विकेट हासिल किएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *