ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट : नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब की सुपर ओवर में दिल्ली क्रिकेट हब पर रोमांचक जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे मुकाबले में नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब ने दिल्ली क्रिकेट हब पर चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंड़र -19 क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर ओवर में जी दर्ज की नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में 280 रन बनाएl उसके लिए अबीर सूदन ने 99 रन ( 74 बॉल, 13 चौके, एक छक्का), गोपाल चार ने 54 रन ( 27 बॉल, 6 चौके चार छक्के), दक्ष चंदेल ने 39 रन ( 12 बॉल 3 चौके के चार छक्के), की पारियां खेलीl दिल्ली क्रिकेट हब के लिए लक्ष्य नारंग में 21 रन देकर तीन विकेट, साई अंश बोरा ने 49 रन देकर 2 विकेट और देव अहलावत में 56 रन देकर 2 विकेट हासिल किएl जवाब में दिल्ली क्रिकेट हब में 35 ओवर में 7 विकेट पर 280 रन बना दिए और मैच टाई हो गयाl उसके लिए मोहम्मद अरीब ने 66 रन, कुणाल ने 51 रन, लक्ष्य नारंग में 46 रन और साईं अंश बोहरा 35 रन की पारियां खेलीl नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब के लिए अबीर सुदन ने 41 रन देख दो विकेट हासिल कियेl इसके बाद मैच का निर्णय सुपर ओवर के द्वारा किया गयाl अबीर सूदन को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गयाl