ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल : ऐसेक्स फॉर्म्स क्लब की रोमांचक जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ़ द मैच नमन थोलिया की 65 रन की नाबाद पारी और मयूर (41 रन व चार विकेट) के शानदार ऑलराउंड खेल से ऐसेक्स फॉर्म्स क्रिकेट क्लब ने चौथ ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंड़र-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से पराजित कर दियाl नोएडा वंडर्स क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.1 ओवर में 223 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गईl उसके लिए अबीर सूदन ने 79 रन की पारी खेली जबकि हर्ष ने 29 रन बनाएl ऐसेक्स फॉर्म्स क्रिकेट क्लब के लिए मयूर ने 44 रन देखा 4 विकेट जबकि सोहराब अंसारी ने 74 रन देकर दो विकेट हासिल कियेl जवाब में ऐसेक्स क्रिकेट क्लब ने 39.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 224 रन बनाकर मैच जीत लियाl उसके लिए नमन थोलिया ने नाबाद 65 रन की पारी खेली जबकि मयूर ने 41 रन और निपुण भार्गव ने 35 रन की पारी खेलीl नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब के लिए दक्ष चंदेल ने 31 रन देखा तीन विकेट जबकि देव राणा ने 41 रन देकर तीन विकेट हासिल कियेl