घनसाली में कल धूमधाम से मनाया जाएगा लोकपर्व इगास बग्वाल महोत्सव 2026

घनसाली। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपरा और पहचान को जीवंत रखने के उद्देश्य से नगर पंचायत घनसाली की ओर से 20 नवंबर को भव्य लोकपर्व इगास बग्वाल महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

शुक्रवार शाम 7 बजे घनसाली बस अड्डा, मेन मार्केट में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम में लोकगायिका सीमा पंगरियाल तथा लोकगायक सूर्यपाल श्रीवाण, धनराज शौर्य, शांति श्रीवाण और ऋषि तिनियाल अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इगास पर्व की खुशियों में शामिल हों और अपनी लोकसंस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *