यशपाल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट : पायनियर क्रिकेट क्लब की बड़ी जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ द मैच अनंत 64 (43 बॉल, 6 चौके, 1 छक्का, आयुष लकड़ा 67 रन (28 बॉल, 5 चौके, 5 छक्के, व अनिल 68 रन (62 बॉल, 11 चौक्के), प्रत्यूष 58 रन (45 बॉल, 9 चौके) की बेहतरीन बल्लेबाजी से पायनियर क्रिकेट क्लब ने चौथ यशपाल शर्मा मेमोरियल अंड़र-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोहतक रोड जिमखाना क्लब को 188 रन से पराजित कर बड़ी जीत दर्ज कीl पायनियर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 354 रन का विशाल स्कोर खड़ा कियाl रोहतक रोड जिमखाना के लिए नमन मित्तल ने दो विकेट हासिल किएl जवाब में रोहतक रोड जिमखाना की टीम 36.3 ओवर में सिर्फ 166 रन बनाकर आउट हो गईl उसके लिए लक्ष्य सीकरी ने 60 रन और रणवीर मलिक ने 28 रन की परियां खेलीl पायनियर क्रिकेट क्लब के लिए अंशुल ने 29 रन देखा तीन विकेट, अर्जुन सिंह नेगी ने 20 रन दिए दो विकेट और ध्रुव ने 39 रन देख दो विकेट हासिल किएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *