G-KBRGW2NTQN लोक निर्माण विभाग में छह मुख्य अभियंताओं के तबादले – Devbhoomi Samvad

लोक निर्माण विभाग में छह मुख्य अभियंताओं के तबादले

 

देहरादून। लोक निर्माण विभाग में छह मुख्य अभियंताओं के तबादले कर दिये गये हैं। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने तबादला आदेश जारी किये हैं। इस आदेश के अनुसार मुख्यालय पर विभागाध्यक्ष कार्यालय में तैनात मुख्य अभियंता अयाज अहमद को क्षेत्रीय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग पौड़ी के पद पर भेजा गया है। इसी तरह मुख्य अभियंता एडीबी पीएमयू देहरादून व वि बैंक शरद कुमार बिडला को यहां से हटाकर मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग के पद पर लाया गया है।
मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग के पद पर रहे प्रमोद कुमार को यहां से हटाकर क्षेत्रीय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा भेजा गया है। मुख्य अभियंता गोर्कण सिंह पांगती को क्षेत्रीय मुख्य अभियंता पौड़ी से विभागाध्यक्ष कार्यालय लोक निर्माण विभाग के पद पर लाया गया है। अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह को लोक निर्माण विभाग टिहरी 8वाँ वृत्त से प्रभारी क्षेत्रीय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग के पद पर लाया गया है। माना जा रहा है कि अभियंताओं की परफारमेंश के आधार पर ये तबादले किये गये हैं। यह भी जानकारी मिल रही है कि जल्द तबादलों की एक और सूची जारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *