G-KBRGW2NTQN दून में तेजी से होंगे स्मार्ट सिटी के कार्य : त्रिवेंद्र – Devbhoomi Samvad

दून में तेजी से होंगे स्मार्ट सिटी के कार्य : त्रिवेंद्र

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज कहा कि काोरोनाकाल को छोड़कर देहरादून स्मार्ट सिटी का कार्य तेजी से हुआ है। आगे भी स्मार्ट सिटी के तहत तेजी से कार्य होंगे। जब स्मार्ट सिटी के लिए देहरादून का चयन हुआ था, तब देहरादून 100वें नम्बर पर था, कायरे की प्रगति में तेजी से देहरादून अब 13वें नबंर पर आया है। स्मार्ट सिटी का कार्य पूर्ण होने से देहरादून की खूबसूरती एवं अन्य सुविधाएं बढें़गी। स्मार्ट स्कूल की उत्तराखंड में नई पहल हुई है। मुख्यमंत्री मंगलवार को देहरादून स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कायरे का स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड के पुनर्निर्माण स्मार्ट रोड एवं देहरादून में बनाये जा रहे तीन स्मार्ट स्कूलों के कार्य प्रगति की जानकरी ली। उन्होंने राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का जायजा भी लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में बनने वाले तीन स्मार्ट स्कूलों से बच्चों की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। इन स्कूलों में उच्च गुणवतायुक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं ये तीनों स्कूल एक-दूसरे से इन्टरकनेक्ट भी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप बनाने के निर्देश भी दिए। राजकीय बालिका इंटर कालेज राजपुर में दिव्यांग छात्राओं की जानकारी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *