G-KBRGW2NTQN भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां जोरों पर – Devbhoomi Samvad

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां जोरों पर

व्यूरोचीफ गढ़वाल
चमोली (गोपेर)। भाजपा ने प्रशिक्षण वर्ग के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में भागीदार बनने पर जोर दिया गया। कर्णप्रयाग के पूर्व विधायक व बदरीनाथ के मुख्य पालक अनिल नौटियाल की अध्यक्षता में दशोली भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक में व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। नौटियाल ने कहा कि आगामी 28 अक्टूवर से 11 नवंबर तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार गांव गांव तक करना चाहिए। अंतिम छोर के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने की पहल होनी चाहिए। उनका कहना था कि सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं। इसके बावजूद विपक्ष भ्रामक प्रचार में जुटा है। कृषि विधेयक को किसान हितैषी बताते हुए उनका कहना था कि इसके लिए लोगों को वास्तविकता से अवगत कराया जाना चाहिए। जीरो टॉलरेंस पर चल रही त्रिवेंद्र सरकार के राज में एक भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है। यही नहीं सरकार आम लोगों के हितों के अनुरूप काम कर रही है।प्रशिक्षण वर्ग के लिए कार्यकर्ताओं को बैठक में तैयारियों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। दिलवर सिंह रावत, गोविंद सिंह बिष्ट, मंदीप सिंह, बलबीर सिंह, आनंद सिंह, चंदन सिंह, ईर सिंह, बद्री सिंह, गजेंद्र सिंह, हषर्वर्धन मैठाणी, सुरेश सैलानी, सुरेंद्र सिंह, शंकर सिंह, बीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह को व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया। बैठक में बैठक में जिला सह संयोजक व भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, दशोली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बत्र्वाल, महामंत्री बीरेंद्र सिंह रावत, विधायक प्रतिनिधि ईर सिंह झिंक्वाण,सांसद प्रतिनिधि हषर्वर्धन मैठाणी,ओमप्रकाश तिवारी, एसएल खनेडा, सुखदेव कुमार, राजभर सिंह, दिनेश चंद्र पुरोहित, पाल सिंह, अमर सिंह, मोहन कोटिया, दिलवर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *