G-KBRGW2NTQN कन्याओं के विवाह के लिए ट्रस्ट ने दिया राशन साम्रगी – Devbhoomi Samvad

कन्याओं के विवाह के लिए ट्रस्ट ने दिया राशन साम्रगी

 

देहरादून। गंगा सेना ट्रस्ट ने दो कन्याओं के विवाह के लिए अन्नदान के रूप में राशन सामग्री वितरित की। वृहस्पतिवार को गंगा सेना ट्रस्ट के कार्यालय में सदस्यों ने विधानसभा क्षेत्र घनसाली की रेशमा व काजल के विवाह के लिए ट्रस्ट के माध्यम से दान दिया गया। समिति के सदस्यों ने दोनों परिवारों को राशन सामग्री प्रदान की। अध्यक्ष सतीश सकलानी ने कहा कि संस्था समय-समय पर गरीब व जरुरतमंदों की मदद करती आ रही है। इस अवसर पर संस्थापक सुभाष जोशी, अध्यक्ष सतीश सकलानी, उपाध्यक्ष मकान लाल बेसरियाल, प्रवीण गुसाई, सचिव मुकेश सकलानी, विजय सिंह पंवार, प्रचार मंत्री मोहन नेगी, रविंद्र गुनसोला, प्रदेश अध्यक्ष धीरज मौर्य, अंजू कंडारी,चेयरमैन डीसीडीएफ हषर्पाल मिश्रा, विक्रम शाह, सोहन लाल, सुनीता, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *