ऑडी दौड़ा रही लड़की ने बाइक को मारी टक्कर युवक की मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सोडाला में एलिवेटेड रोड पर भीषण सड़क हादसे युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से दौड़ती एक लग्जरी कार ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार युवक उछलकर एक मकान की छत पर जा गिरा और मौके पर युवक की मौत हो गई। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि तेज स्पीड में ऑडी दौड़ा रही लड़कियों ने कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा देने जा रहे युवक की बाइक को टक्कर मारकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *