G-KBRGW2NTQN खुद को बचाने में जुटे हैं प्रदेश के मुखिया: प्रीतम सिंह – Devbhoomi Samvad

खुद को बचाने में जुटे हैं प्रदेश के मुखिया: प्रीतम सिंह

पौड़ी। पौड़ी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार की जद में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर पौड़ी के रांसी स्टेडियम को और भव्य बनाते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर लाया जाएगा, जबकि जिला चिकित्सालय को पीपीपी मोड से हटाते हुए वापस सरकार के अधीन रखा जाएगा। प्रीतम सिंह ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को एकतरफा जीत हासिल होगी। मंगलवार को पौड़ी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षत प्रीतम सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व किसान बिल के विरोध में शहर के मुख्य मागरे पर सरकार के विरोध में रैली निकाली। पौड़ी बस अड्डे पर आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर सीधा हमला किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लगातार जन विरोधी निर्णय ले रही है। प्राधिकरणों से विकास को रोक दिया गया है। प्रीतम ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान मुख्यमंत्री आवास से बाहर नहीं आ पाए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि चार धाम के तीर्थ पुरोहित भी सड़कों आंदोलन करने को मजबूर हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। सरकार व शासन में तालमेल नहीं हैं। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। पौड़ी बस अड्डे पर जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पौड़ी की जनता से कुछ वायदे किए। प्रीतम सिंह ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार आने पर रांसी स्थित स्टेडियम को भव्य रूप दिया जाएगा। यह स्टेडियम पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाएगा। प्रीतम सिंह कांग्रेस सरकार पौड़ी जिला चिकित्सालय को वापस लाएगी। जिसे वर्तमान सरकार ने पीपीपी मोड के नाम जिला चिकित्सालय को निजी हाथों में सौंप दिया है।
एआईसीसी सदस्य मनीष खंडूड़ी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। पलायन आयोग का कहीं अतापता नहीं है। पौड़ी में हुई कैबिनेट बैठक हवाई साबित हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा को प्रदेश व देश से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश सचिव सरिता नेगी, कविंद्र इस्टवाल, राजेंद्र शाह, केसर सिंह नेगी, कामेर राणा, विनोद दनोशी, दीपक कुकसाल, गौरव सागर, विजय सारस्वत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विजय रतूड़ी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *