G-KBRGW2NTQN रुद्रपुर में कृषि बिलों के समर्थन में किसान रैली आयोजित – Devbhoomi Samvad

रुद्रपुर में कृषि बिलों के समर्थन में किसान रैली आयोजित

कृषि कानून किसानों के हित में : निशंक

रुद्रपुर। कृषि कानूनों के समर्थन में रुद्रपुर में आयोजित किसान रैली में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बनाये गये कानून पूरी तरह से किसानों के हित में हैं। विपक्षी दल जिनका जनाधार पूरी तरह खत्म होने की कगार पर है वह किसान को गुमराह कर रहे हैं। देश का किसान जल्द ही आंदोलन से पीछे हट जायेगा। उन्होंने कानूनों का विरोध कर रहे लोगों को चुनौती दी कि कानून यदि किसानों के विरोध में है तो उससे खुले मंच पर बहस कर लें।
शहर में आयोजित किसान रैली में बड़ी संख्या में किसान टैक्ट्रर लेकर पहुंचे। जहां भाजपा से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। कृषि कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन को गलत करार देते हुए कानूनों के फायदे गिनाये। केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा कि मोदी सरकार ने जितने भी कानून बनाये सभी से देश के हर तबके का भला हुआ है। देश में कृषि को लेकर काफी समय से बदलाव की मांग उठ रही थी, जिसके चलते मोदी सरकार ने तीन विधेयक बनाकर बड़ा बदला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी अपने 2009 के घोषणा पत्र में इसका जिक्र किया था। वहीं किसानों के मसीहा रहे महेन्द्र सिंह टिकैत किसानों के लिये ऐसी ही कानून की मांग करते थे। भाजपा ने अब जब किसानों के हित में कानून पास कर दिया है तो विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिल में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि मंडी या एमएसपी को समाप्त किया जायेगा। यह पहले की तरह हमेशा बनी रहेगी। किसान अपनी मर्जी से अपनी फसल देश के किसी भी कोने में बेच सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि देश के किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना बंद करें। देश का किसान कल भी हमारा था, आज भी हमारा है और कल भी हमारा रहेगा।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बशीधर भगत ने कहा कि देश और किसानों को उन्नति की रहा पर ले जाने के लिये मोदी सरकार लगातार कदम उठा रही है। कृषि कानून भी इसी का एक हिस्सा हैं। देश के किसान को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह दावे के साथ कह सकते है कि कृषि कानूनों से उनकी उन्नति की राह आसान होगी।
किसान रैली को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, जिलाध्यक्ष शिव आरोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गिरी समेत तमाम लोगों ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *