G-KBRGW2NTQN खुद को किसान बता रहे भाजपाई: रविन्द्र – Devbhoomi Samvad

खुद को किसान बता रहे भाजपाई: रविन्द्र

देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनंद का आरोप है कि प्रदेश सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को किसान दिखाकर किसान रैली निकाल रही है। बृहस्पतिवार को यहां जारी बयान में उन्होंने कहा है कि रुद्रपुर में जो रैली निकाली गई है उसमें अधिकांश संख्या में भाजपा नेता शामिल रहे। कहा कि सरकार के मंत्री किसानों को खालिस्तानी व उग्रवादी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपाई नकली किसान बनकर रैली निकाल रहे हैं। इससे यह साफ होता है कि केंद्र व राज्य सरकार किसान आंदोलन से डरी हुई है और झूठा नकाब पहनकर जनता में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है।
उन्होंने चेताते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार के किसी भी मंत्री ने अब आंदोलन कर रहे किसानों को खालिस्तानी कहा तो आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। भाजपा मुख्यालय का घेराव करने से भी परहेज नहीं किया जाएगा। कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह किसानों के आंदोलन के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *