G-KBRGW2NTQN पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन महंगे – Devbhoomi Samvad

पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन महंगे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आज लगातार दूसरे दिन बढ़े। आज डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे तक बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे तक बढ़ गए। बुधवार को दोनों ईंधनों के दामों में लगातार 29 दिन की स्थिरता के बाद तेजी आई थी।

इंडियन ऑइल के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल का दाम 23 पैसे बढ़कर 84.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे महंगा होकर 74.38 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में डीजल गुरुवार को 81 रुपए प्रति लीटर से ऊपर चला गया। आज देश के 4 बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार रहे

दिल्ली 84.20 74.38

मुंबई 90.83 81.07

चेन्नई 86.96 79.72

कोलकाता 85.68 77.97।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *