G-KBRGW2NTQN अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा उप निरीक्षकों की नियुक्तियां – Devbhoomi Samvad

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा उप निरीक्षकों की नियुक्तियां

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस उप निरीक्षकों की नियुक्तियां अब पुलिस मुख्यालय द्वारा नहीं की जाएंगी। नयी व्यवस्था के तहत अब उप निरीक्षकों की नियुक्तियां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया जाएगा। पहले नियुक्तियों का अधिकार पुलिस मुख्यालय को हुआ करता था। लेकिन नियुक्तियां पारदर्शी हों ,इसके लिए कैबिनेट ने मंगलवार को अहम फैसला लेते हुए भविष्य में होने वाली नियुक्तियों को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही  कैबिनेट ने संशोधित नियमावली के तहत होने वाली पुलिस उप निरीक्षकों की नियुक्तियों की पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट कर दिया है। पहले नियुक्ति प्रक्रिया स्पष्ट नहीं थी। अब संशोधित नियमावली के तहत आवेदन प्रक्रिया, शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की पूरी नियमावली तैयार की गयी है। खास बात यह है कि शारीरिक परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों को जहां तहां भटकना नहीं पड़ेगा। शारीरिक परीक्षाएं अब संबंधित उम्मीदवारों के जनपदों में की जाएंगी। जिसकी वीडियोग्राफी को भी अनिवार्य किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *