G-KBRGW2NTQN प्रदेश का बजट सत्र गैरसैंण में एक मार्च से नौ मार्च तक – Devbhoomi Samvad

प्रदेश का बजट सत्र गैरसैंण में एक मार्च से नौ मार्च तक

देहरादून। 2022 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से इस बार के राज्य के बजट पर सभी की निगाहें लगी हैं। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रस्तावित विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च से नौ मार्च तक चलेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी। प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। सरकार के इस बजट को चुनावी बजट के तौर पर देखा जा रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री गैरसैंण क्षेत्र में अगले दस सालों में 25 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की है। अब सरकार वहां बजट सत्र के दौरान भी अपने गैरसैंण के एजेंडे को आगे बढ़ाने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। सत्र के जरिए एक बार फिर प्रदेश सरकार गैरसैंण के एजेंडे पर अपने कदम मजबूती से रखने का इरादा जताने का प्रयास करेगी। गैरसैंण में अवस्थापना विकास से जुड़ीं घोषणाओं के अलावा मुख्यमंत्री अब दो बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *