G-KBRGW2NTQN ऊर्जा विभाग को निजि हाथों में सौपने का विरोध शुरू – Devbhoomi Samvad

ऊर्जा विभाग को निजि हाथों में सौपने का विरोध शुरू

ऋषिकेश। ऊर्जा विभाग का निजिकरण करने को लेकर का ऊ र्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने विरोध प्रकट किया है। जिसको लेकर कर्मचारियों ने खंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। बुधवार को बिजली अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले ऊ र्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी शैल विहार स्थित खंड कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां सरकार के पावर सेक्टर को निजी हाथों में देने के फैसले का विरोध करते हुए नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कहा कि निजीकरण कर्मचारियों के साथ अन्याय है। प्राइवेट कंपनियां मनमाने दाम वसूलेगी, जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। सरकार के इस फैसले के खिलाफ सामूहिक रूप से लोगों को आगे आना चाहिए। समिति शाखा अध्यक्ष अरविंद नेगी ने आंदोलनरत कर्मियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि निजीकरण के विरोध के साथ समयबद्ध वेतनमान की बहाली की मांग को लेकर निगम कर्मी आंदोलन की राह पर हैं। समयबद्ध वेतनमान यूपी में दिया जा रहा है, लेकिन उत्तराखंड में बंद कर दिया गया है। जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन में प्रांतीय उपाध्यक्ष कुंवर सिंह भंडारी, एसडीओ प्रवीण सिंह, राकेश ममगाईं, देवमुनि राम, सुदेश शर्मा, विद्युत प्रभा, सुनैना राय आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *