G-KBRGW2NTQN विस अध्यक्ष ने पद का दुरप्रयोग किया : धनाई – Devbhoomi Samvad

विस अध्यक्ष ने पद का दुरप्रयोग किया : धनाई

ऋषिकेश। उत्तराखंड जनएकता पार्टी के नेता कनक धनाई ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पर कानून व्यवस्था का केंद्रीकरण कर आम जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। प्रेसवार्ता में कनक धनाई ने विधानसभा अध्यक्ष पर अपने पद और कानून व्यवस्था का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 14 वषोर्ं से ऋषिकेश विधानसभा सीट पर बैठे जनप्रतिनिधि का यह दायित्व बनता है कि वह जनता के सवालों का जवाब दें। विधानसभा अध्यक्ष से पूछे गए सवालों के जवाब के लिए उनको जनता के सामने आना चाहिए था। उन्होंने बताया कि 14 सवालों के जवाब के लिए विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में जाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 5 दिन कारावास में रहने के बाद बाहर आने पर पता चला कि उनके खिलाफ कोई मुकदमा ही दर्ज नहीं है। जिसको लेकर उन्होंने शासन-प्रशासन पर आमजन की आवाज को दबाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह मानव अधिकार आयोग सहित उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खट खटाएंगे। मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सोम अरोड़ा, संदीप वाष्नेय, गुरमुख सिंह, विकास खंडूरी, सचिन चौहान, विकास शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *