G-KBRGW2NTQN विषम परिस्थितियों में लोगों की जान बचा जवानों ने किया सराहनीय कार्य- राज्यपाल – Devbhoomi Samvad

विषम परिस्थितियों में लोगों की जान बचा जवानों ने किया सराहनीय कार्य- राज्यपाल

देहरादून।  राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने चमोली जिले में आयी आपदा  पर शोक व्यक्त करते हुए  मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राहत और बचाव कार्य में लगी एजेंसियों की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा  कि जिस प्रकार विषम परिस्थितियों में  जवानों ने लोगों की जानें बचाई हैं वो सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि फँसे हुए लोगों को सकुशल सुरक्षित बचा लिया जाएगा। इससे पूर्व राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने चमोली में  प्राकृतिक आपदा और नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात  करके अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस , आपदा प्रबंधन विभाग आईटीबीपी, एनडीआरएफ़ राहत और बचाव में लगे  है। प्रभावित क्षेत्र में लोग धैर्य बनाए रखें तथा अफवाहों पर  ध्यान ना दें। सरकार ऐहतियातन सभी जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने घटना से प्रभावित लोगों की कुशलता  हेतु ईर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *