G-KBRGW2NTQN दिव्यांग उपकरण निशुल्क वितरण – Devbhoomi Samvad

दिव्यांग उपकरण निशुल्क वितरण

आज दिनांक 13 फरवरी 2021 को चमियाला (घनसाली) में प्रगतिशील मत्स्य जीवी स्वायत्त सहकारी समिति लिमिटेड सीताकोट के कोर्डिनेटर मकान लाल बेसरियाल के द्वारा दिव्यांग जनों हेतु दिव्यांग उपकरण निशुल्क वितरण शिविर गढ़ पुत्र पूर्व स्वतंत्र संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री त्रेपन सिंह नेगी जी की स्मृति में मकान लाल बेसरियाल द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर तमाम क्षेत्रों से आए दिव्यांग जनों को निशुल्क दिव्यांग उपकरण प्रदान किए गए।
इस मौके पर पूर्व विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी, पूर्व विधायक राजकुमार, जिला अध्यक्ष कांग्रेस राकेश राणा, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, प्रदेश सचिव अरुण उदय नेगी, प्रदेश सचिव अतोल सिंह रावत, जिला अध्यक्ष sc-st प्रकाश चंद, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुन्नी देवी, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रतूड़ी, जगदंबा रतूड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार, महासचिव रोशनी जनसेवा संस्था संजय कुमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, हरीश रावत नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस, केदार सिंह नेगी, विनोद रतूड़ी, धनवीर सिंह बिष्ट, जगदीश लखेड़ा पुनर्वास अधिकारी, चन्द्र वीर सिंह नेगी अध्यक्ष शिक्षक संघ आदि मौजुद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *