G-KBRGW2NTQN आपदा : 55 शव बरामद, 56 परिजनों के लिए गये डीएनए सैंपल – Devbhoomi Samvad

आपदा : 55 शव बरामद, 56 परिजनों के लिए गये डीएनए सैंपल

चमोली। तपोवन टनल में 3 तथा मैठाणा में एक शव बरामद होने के साथ ही अब तक कुल 55 शव बरामद हो चुके हैं। इसके साथ ही शवों की शिनाख्त में सहायता के लिए 56 परिजनों के डीएनए सैंपल लिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को तपोवन टनल तथा मैठाणा में 4 शव मिले हैं। बताया कि अभी तक मिले 55 शवों तथा 52 मानव अंगों में से 29 शवों तथा एक मानव अंग की शिनाख्त हो चुकी है। बताया कि जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उस सभी शवों का डीएनए संरक्षित रखा गया है। उन्होने बताया कि अब तक कुल 56 परिजनों के डीएनए सैंपल शिनाख्त में सहायता के लिए लिए गए हैं। बताया कि जोशीमठ थाने में अब तक 179 लोगों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज हुई है।
श्रीनगर परियोजना की झील में मिला अज्ञात शव :  जीवीके परियोजना की झील में नग्न अवस्था में एक शव मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने एक अज्ञात पुरुष को शव डैम झील मे पड़े  होने की सूचना कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस को दी।  शव की उम्र लगभग 35 वर्षीय बताई जा रही है। इस मौके पर अज्ञात शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर शिनाख्त हेतु 72 घंटे के लिए श्रीकोट बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
रैणी में जल्द संचार सेवा : रैणी में संचार सुविधा बहाल करने के लिए जिओ का टावर सुचारू  करने के प्रयास शुरू  हो गए हैं। बताते चलें कि आपदा के बाद रैणी गांव की संचार सेवा भी प्रभावित हो गई थी। अब रैणी में जिओ टावर सुचारू  करने के प्रयास शुरू  हो गए हैं। इससे सीमांत क्षेत्र में संचार बहाल हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *