G-KBRGW2NTQN पीड़ित परिवार को घर बनाएगा ग्राफिक एरा – Devbhoomi Samvad

पीड़ित परिवार को घर बनाएगा ग्राफिक एरा

देहरादून। ग्राफिक एरा चमोली जनपद के के रिणी गांव की आपदा से पीड़ित सोणी देवी के लिए मकान बनाएगा। ग्राफिक एरा के विशेषज्ञों की टीम ने आपदा प्रभावित इलाके का दौरा करने के बाद सोणी देवी के लिए घर बनाने की योजना तैयार कर ली है। ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष ड. कमल घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा आपदा की हर घड़ी में आगे बढ़कर मदद की पहल करता है। आपदा से बेघर हुए परिवार की मदद के लिए सरकार और जिला प्रशासन के साथ वार्ता के बाद सोणी देवी का घर बनाने के लिए एक सुरक्षित स्थान पर भूमि का चयन कर लिया गया है। ग्राफिक एरा के विशेषज्ञों की टीम ने रिणी गांव का दौरा करने के बाद परसारी गांव में उपलब्ध भूमि को सुरक्षित पाया है। आपदा पीड़ित सोणी देवी की बेटी मंजू और राजस्व विभाग के लोगों के साथ परसारी गांव की भूमि का निरीक्षण करके उसकी उपलब्धता के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी गई है, ताकि मकान बनाने का कार्य जल्द शुरू किया जा सके। ग्राफिक एरा की टीम ने इस संबंध में जोशीमठ और तपोवन में बनाये गए आपदा नियंतण्रकक्ष में चमोली की जिलाधिकारी स्वाति भदोरिया के साथ आपदा पीड़ित के लिए मकान बनाने के संबंध में वार्ता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *