G-KBRGW2NTQN महिला जागरुकता से घरेलू हिंसा में भारी कमी : विजय बड़थ्वाल – Devbhoomi Samvad

महिला जागरुकता से घरेलू हिंसा में भारी कमी : विजय बड़थ्वाल

हल्द्वानी। उत्तराखंड महिला आयोग अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने दावा किया है कि महिलाओं को जागरूक करने के कार्यक्रमों का काफी लाभ मिल रहा है। इससे घरेलू हिंसा कम हो रही है और प्रगतिशील विचारों से महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को मूल्य व संस्कार देने पर जोर दिया जा रहा है। इससे ही बेहरीन समाज का निर्माण होगा। अध्यक्ष बड़थ्वाल शनिवार को यहां विकास खंड मुख्यालय में महिला जागरुकता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अभी तक लगभग 1200 महिला हिंसा वाद आयोग को मिले हैं। इसमें से 900 वादों का आयोग ने निराकरण कर दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओें को जागरूक करने के बाद तमाम तरह की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं को शपथ भी दिलायी। इस मौके पर आयोग उपाध्यक्ष शायरा बानो ने कहा कि महिला आयोग का कार्य समाज में असमानता दूर करना तथा महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही उनको हिंसा से बचाना है। उन्होंने कहा बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास चल रहा है। कार्यक्रम को आयोग की सचिव कामिनी गुप्ता ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *