महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का मुख्यालय में प्रदर्शन

रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जिलेभर के कांग्रेसियों ने मुख्यालय में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का जुलूस प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ जो मुख्य बाजार, नए बस अड्डे होते हुए रुद्रा काम्पलैक्स पहुंचा। फिर रुद्रा काम्प्लैक्स से होते हुए जुलूस मुख्य बाजार होते हुए कांग्रेस कार्यालय पर संपंन हुआ। इस दौरान कांग्रेस ने सरकार पर जनता के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। इस मौके पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, बीरेंद्र बुटोला, जखोली ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, प्रदीप बगवाड़ी, पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिंक्वाण महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि नौटियाल बंटी जगवाण, संतोष रावत, मनोहर रावत, नरेंद्र बिष्ट, कमल सिंह रावत, शैलेंद्र गोस्वामी भारती, पंकज भारती, लक्ष्मण रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *