G-KBRGW2NTQN ब्लाक मुख्यालयों पर महंगाई व कृषि बिलों के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा – Devbhoomi Samvad

ब्लाक मुख्यालयों पर महंगाई व कृषि बिलों के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर आज कांग्रेसजनों ने सभी ब्लाक मुख्यालयों पर महंगाई व किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ पदयात्राएं निकाली व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीसीसी के मुख्य समन्वयक सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेशभर में पार्टीजनों ने जमकर अपना आक्रोश दिखाया। प्रीतम सिंह ने अपनी विधानसभा चकराता व कालसी के ब्लाकों में पदयात्रा निकली। जबकि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हल्द्वानी समेत पूरे कुमाऊं मंडल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश के साथ पदयात्राएं निकाल कर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ यह अभियान चलता रहेगा व अब कांग्रेस ब्लाकों के बाद इसे न्यायपंचायत वार्ड व घर-घर तक ले जाएगी।
देहरादून के साथ ही गढ़वाल के विभिन्न जनपदों में भी कांग्रेसजनों ने महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की। पार्टी के सीनियर नेताओं ने भी अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा का नेतृत्व किया। कांवली क्षेत्र में सूर्यकांत धस्माना, प्रेमनगर में लालचंद शर्मा, मसूरी क्षेत्र में गोदावरी थापली, रायपुर में प्रभुदयाल बहुगुणा, धर्मपुर में दिनेश अग्रवाल व अन्य नेताओं ने पदयात्राओं को नेतृत्व किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अनाज, सब्जियां, खाने का तेल तो महंगे थे ही मोदी ने रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बड़ोत्री कर महिलाओं की रसोई पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। जिससे आज घरों में चूल्हे जलने मुश्किल हो गए हैं। श्री धस्माना ने कहा कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की तुलना अगर पड़ोसी नैपाल,श्रीलंका,बांग्लादेश व पाकिस्तान से करें तो पता चलता है कि किस तरह आज मोदी सरकार देश की जनता की गाड़ी कमाई लूटने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *