G-KBRGW2NTQN उपनल कर्मचारियों की हड़ताल जारी – Devbhoomi Samvad

उपनल कर्मचारियों की हड़ताल जारी

देहरादून। अपनी मांगों को लेकर उपनल कर्मचारी महासंघ का आंदोलन जारी है। उनकी हड़ताल को बुधवार को तीन दिन पूरा हो गया। संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष कुशाग्र जोशी ने कहा कि सरकार उपनल कर्मचारियों की जायज मांग को मानने से इंकार कर रही है। नियमितीकरण तथा सामान्य कार्य के बदले समान वेतन के सिद्धांत को विभिन्न अदालतों ने समय-समय पर स्वीकार किया है। बावजूद इसके सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है। सचिवालय घेराव करके सरकार को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाया जाएगा। बुधवार को धरने में हेमंत रावत, विनोद गोदियाल, महेश भट्ट, विद्यासागर धस्माना, हरीश कोठारी, विवेक भट्ट, मनोज सेमवाल, अभिनव जोशी, कमलेश रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *