G-KBRGW2NTQN विरेन्द्र सिंह रावत बने उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ – Devbhoomi Samvad

विरेन्द्र सिंह रावत बने उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ

देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्व राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी, वर्तमान राष्ट्रीय कोच और क्लास वन रेफरी विरेन्द्र सिंह रावत को उत्तराखंड क्रांति दल का केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ बनाया गया है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्य खेलों के उत्थान के लिए विरेन्द्र सिंह रावत को केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विरेन्द्र सिंह रावत ने यूकेडी के समस्त कार्यकर्ता, सदस्यों ओर उत्तराखंड के खिलाड़ियों का तह दिल से धन्यवाद दिया ओर कहा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी से खिलाड़ियों के हित के लिए कार्य किया जायेगा, कही भी किसी भी खिलाडी का शोषण नही होगा, सभी युवाओं को एक जुट होकर खेलो के हित की बात की जाएगी। आने वाला 2022 में सभी युवा यूकेडी को वोट देकर खेलो यूकेडी को विजय बनाए ओर उत्तराखंड में खेलो का विकास कैसे होगा आप सभी का आशीर्वाद ओर समर्थन मिलता रहे। प्रेसवार्ता में जय प्रकाश उपाध्याय, सुनील ध्यानी, डॉ विरेन्द्र सिंह रावत, प्रमिला रावत, प्रीति नेगी, दीपक रावत, सोमेश बुडाकोटी,आकाश भंडारी, संजय नेगी , किरन रावत कश्यप, सुलोचना इष्टवाल, शांति चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *