G-KBRGW2NTQN मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाय : रणवीर सिंह चौहान – Devbhoomi Samvad

मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाय : रणवीर सिंह चौहान

देहरादून। नवनियुक्त सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान (आईएएस) ने कहा कि मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाय, पत्रकारों के हितों के लिए जो योजनाएं संचालित है, उनमें विशेष फोकस रखा जाय। बुधवार को नवनियुक्त महानिदेशक ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। रणवीर सिंह चौहान ने महानिदेशालय में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि सूचना विभाग सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करता है। इसमें मीडिया का अहम योगदान है, इसलिए मीडिया तक सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से होना चाहिए साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति मधुर व्यवहार का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्य पण्राली में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाय। अािक से अािक कायरे में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाय। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनायें एवं नीतियां जनता तक ज्यादा से ज्यादा किस तरह पहुंचे इसके लिए विशेष प्रयास किये जाने चाहिए, विभाग वर्तमान समय के अनुसार आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी एवं सरलता लाये। वर्तमान समय में प्रचार प्रसार के आधुनिक प्रारूपों विशेषकर सोशल मीडिया पर विशेष फोकस रखा जाय। कार्यभार ग्रहण करने के बाद चौहान ने विभागीय कार्यकलापों की जानकारी भी ली। इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार एवं आशीष कुमार त्रिपाठी, उपनिदेशक केएस चौहान, नितिन उपाध्याय, सहायक निदेशक रवि बिजारनियां सहित अन्य विभागीय अािकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *