G-KBRGW2NTQN फांसी लगाने से होली की खुशी मातम में तब्दील – Devbhoomi Samvad

फांसी लगाने से होली की खुशी मातम में तब्दील

देहरादून। थाना वसंत विहार क्षेत्र में 33 साल के एक युवक के फांसी लगाने से परिजनों की होली की खुशी मातम में बदल गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। स्थानीय थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक होली के दिन ऋषि विहार से आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक 33 वर्ष के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह सूचना सिटी कंट्रोल रूम देहरादून के माध्यम से प्राप्त हुई। ऋषि विहार में किसी व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। उक्त सूचना पर मौके पर उपनिरीक्षक पंकज महिपाल ने बताया कि परिजन अपने निजी वाहन से उक्त व्यक्ति को महंत इंद्रेश अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सक द्वारा  सौरभ पुत्र विजय कुमार निवासी ऋषि विहार सीमाद्वार वसंत विहार को मृत घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *