G-KBRGW2NTQN रायवाला में मनाया गया भाजपा का 41वां स्थापना दिवस – Devbhoomi Samvad

रायवाला में मनाया गया भाजपा का 41वां स्थापना दिवस

रायवाला। भारतीय जनता पार्टी ने अपना 41वां स्थापना दिवस रायवाला स्थित पाम रिजरेट में मनाया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के चार सालों के कुशल कायरें की मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जमकर सराहना की। जनता को संबोधित करते हुए सीएम बोले भाजपा और देश की जानता यूं ही नही कहती कि मोदी है तो मुमकिन है।  प्रदेश की कमान संभालने के बाद पहली बार रायवाला पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यहां जन सभा को संबोधित किया। यह कार्यक्रम भाजपा के स्थापना दिवस और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के चार साल के कुशल कार्य के उपलक्ष में आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में पिछले कई सालों से गांव और शहरों का विकास हो रहा है। यह ऋषिकेश विधानसभा की जनता के लिए बड़े सौभाग्य की बात है।  इस दौरान क्षेत्रीय विधायक होने के नाते प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष कई प्रस्ताव रखे। जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए जनता को आासन दिया कि जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं को निस्तारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री बोले कि भाजपा के लिए राष्ट्र पहले है। उन्होने कहा कि  आज भाजपा की रीति और नीति के कारण घर-घर में कमल खिल रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व सांसद दुष्यंत कुमार ने कहा कि भाजपा की सोच हमेशा विकास परक रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस पौधे को लगाया था। आज वह वटवृक्ष बन कर देश और दुनिया के सामने खड़ा है। उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा चमत्कारी नेता आज हमारे साथ है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। छोटा चुनाव हो या बड़ा चुनाव हम इस चमत्कारी व्यक्ति को आगे रखकर चुनाव लड़ते हैं। क्योंकि मोदी एक व्यक्ति नहीं विचार धारा बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *