G-KBRGW2NTQN बार्डर पर डय़ूटी दे रहे शिक्षक, पुलिस और कर्मचारियों को दी सुरक्षा सामग्री  – Devbhoomi Samvad

बार्डर पर डय़ूटी दे रहे शिक्षक, पुलिस और कर्मचारियों को दी सुरक्षा सामग्री 

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के उत्तराखंड में कोविड संक्रमण की विषम परिस्थिति को देखते हुए प्रदेशव्यापी सेवा कार्यक्रम चलाया है। 31 मई तक चलाए जाने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए गढ़वाल एवं कुमाऊं दोनों मंडलों में मोच्रे के सदस्य लोगों की मदद में जुटे हैं। रविवार को जिले में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट और जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण ने मोच्रे की पूरी टीम के साथ रुद्रप्रयाग के मुख्य प्रवेश सीमा सिरोबगड़ में पहुंचकर कोविड में लगे सभी डय़ूटी कर रहे शिक्षक, पुलिस, कर्मचारी एवं सड़क में कार्य कर रहे मजदूरों को नोप्रुफ टीम की ओर से सेनेटाइजर, एन 95 मास्क, फेसशील्ड उपलब्ध करवाई गई। साथ ही सेवा के कार्यक्रम को संपन्न किया गया। मोच्रे के मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट ने कहा कि इस विकट समय में नोप्रुफ टीम अपनी सक्षमता को देखते हुए सेवा को करती रहेगी। मोच्रे के जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग की नोप्रुफ टीम संकट की घड़ी में भी सक्रियता को बनाए रखने के लिए .त संकल्पित हैं। साथ ही जनसेवा के कार्य में सदैव जुटी रहेगी। रविवार को सेवा कार्यक्रम में अंकित रावत, सुखवीर बिष्ट, हरभजन सिंह बिष्ट ने प्रमुख भूमिका निभाई। बताते चलें कि इससे पूर्व मोच्रे के संरक्षक रणबीर सिंधवाल के नेतृत्व में कोविड होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग के कार्मिकों के लिए फेस शील्ड एवं ट्रिपल लेयर मास्क वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *